Odisha Train Accident: विराट कोहली ने जताया ट्रेन दुर्घटना पर शोक, पीड़ित परिवारों के लिए की प्रार्थना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 12:02 PM IST

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने पीड़ित परिवार वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द-जल्द ठीक होने की कामना की है। शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें अब तक लगभग 233 लोगों की जान जा चुकी है।

ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना से पूरा देश सदमे में है। 233 लोगों से ज्यादा की जान जा चुकी है और घायलों की संख्या 900 से ज्यादा है। इस घटना लेकर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आहत हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना पर शोक जताया है। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा 'ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

virat kohli tweet

विराट कोहली (साभार-BCCI)


फिलहाल विराट कोहली लंदन में हैं जहां 7-11 जून के बीच टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। टीम इंडिया के पास 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी इवेंट में पटखनी देने का सुनहरा मौका है। कोहली वर्तमान में शानदार लय में हैं और टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

End of Feed