ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भी संकटमोचक बने विराट, जड़ा छठा अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2023, 04:40 PM IST

विराट कोहली का बल्ला विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भी चला। टीम को मुश्किल से उबारने के बाद विराट इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

अहमदाबाद: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी जारी रहा। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के जल्दी जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को संभाला और अपना अर्धशतक 56 गेंद में चार चौकों की मदद से पूरा कर लिया। कोहली अपनी इस पारी को और बड़ा नहीं कर सके और 63 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया।

Virat Kohli Fifty

विश्व कप फाइनल में अर्धशतक जड़ने के बाद विराट कोहली

11 पारियों में नौ बार बनाए 50 से ज्यादा रन

विराट कोहली ने विश्व कप में खेली 11 पारियों में 9 बार 50 रन से ज्यादा बनाए। एक बार वो अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। लेकिन अधिकांश बार जब वो मैदान पर उतरे तो उनके बल्ले ने लगातार रन उगले। विराट ने टूर्नामेंट में बल्लेबाज का अंत 11 मैच की 11 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 765 रन के साथ किया। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। 117 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस दौरान उन्होंने 68 चौके और 9 छक्के जड़े।

End of Feed