IND vs AUS: अंपायर्स कॉल बना विराट के 25 हजारी बनने की राह में रोड़ा, पवेलियन में उतारा गुस्सा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 03:34 PM IST

Virat Kohli's Controversial LBW: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने पवेलियन में तीसरे अंपायर के खिलाफ गुस्सा उतारा।

नई दिल्ली: सात साल लंबे अंतराल के बाद अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। नाथन लॉयन की कहर बरपाती फिरकी गेंदबाजी का डटकर सामना करते हुए विराट कोहली ने 84 गेंद पर 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली डेब्यूटेंट मैथ्यू कोह्नमेन का पहला टेस्ट शिकार बने।

Virat-Kohli

विराट कोहली(साभार BCCI/Hotstar)

पिच पर टिक कर बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने कंगारू स्पिनर्स का डटकर सामना किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए लेकिन तीन साल के सूखे को खत्म करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे करने से विराट 11 रन के अंतर से चूक गए। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें 55 रन की दरकार थी लेकिन वो केवल 44 रन बना सके।

End of Feed