क्रिकेट

Gujarat Titans Schedule 2023 : हार्दिक की चैम्पियन टीम का IPL 2023 में कुछ इस तरह है पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 04:06 PM IST

Gujarat Titans IPL 2023 Full Schedule, GT IPL 2023 Schedule, Match Timings: आईपीएल के नए सीजन में डिफेंंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। जानिए गुजरात टाइटंस का पूरा कार्यक्रम।

Image

gujarat titans IPL 2023 Full Schedule

Gujarat Titans (GT) IPL 2023 Full Schedule, GT Match List IPL: डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के नए सीजन में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। पिछले सीजन में हार्दिक की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। टीम इस बार भी उसी मजबूत इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी और खिताब को अपने पास रखने की पूरी कोशिश करेगी। आईपीएल के नए सीजन के ओपनिंग मैच में गुजरात का सामना धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

बीसीसीआई ने पिछले दिनों आईपीएल के नए सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। 2022 में डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस का पिछला सीजन शानदार रहा था। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। ये तीनों खिलाड़ी टॉप-10 स्कोरर में भी शामिल थे। गुजरात ने पिछले सीजन में कुल 14 मैचों में से 10 में जीत हासिल की थी और चार मैच में हार मिली थी। गुजरात पिछले सीजन में 10 मैच जीतने वाली एकमात्र टीम रही थी और कुल 20 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी।

Gujarat Titans (GT) ipl 2023 Full schedule:

क्रमांक बनाम तारीख वेन्यू टाइम
1चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च 2023अहमदाबाद7.30 PM
2दिल्ली कैपिटल्स 04 अप्रैल 2023दिल्ली7.30 PM
3कोलकाता नाइराइडर्स 09 अप्रैल 2023अहमदाबाद 3.30 PM
4पंजाब किंग्स13 अप्रैल 2023मोहली 7.30 PM
5राजस्थान रॉयल्स16 अप्रैल 2023 अहमदाबाद 7.30 PM
6लखनऊ सुपर जायंट्स 22 अप्रैल 2023लखनऊ 3.30 PM
7मुंबई इंडियंस25 अप्रैल 2023अहमदाबाद 7.30 PM
8कोलकाता नाइटराइडर्स 29 अप्रैल 2023 कोलकाता3.30 PM
9दिल्ली कैपिटल्स 02 मई 2023अहमदाबाद 7.30 PM
10राजस्थान रॉयल्स05 मई 2023 जयपुर 7.30 PM
11लखनऊ सुपर जायंट्स 07 मई 2023अहमदाबाद3.30 PM
12मुंबई इंडियंस 12 मई 2023मुंबई 7.30 PM
13सनराइजर्स हैदराबाद 15 मई 2023अहमदाबाद7.30 PM
14रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 21 मई 2023 बेंगलुरू 7.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article