क्रिकेट

Rajasthan Royals Schedule 2023 : संजू सैमसन की टीम का IPL 2023 का पूरा कार्यक्रम देखें यहां

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 02:58 PM IST

Rajasthan Royals IPL 2023 Full Schedule, RR IPL 2023 Schedule, Match Timings: आईपीएल-16 में एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स का अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा। जानिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा कार्यक्रम।

Image

Rajasthan Royals IPL 2023 Full Schedule

Rajasthan Royals (RR) IPL 2023 Full Schedule, RR Match List IPL: एमएस धोनी की तरह मैदान पर शांत रहकर कप्तानी करने वाले संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स ने मैदान पर उतरने के लिए कमर कस ली है। 2008 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला 02 अप्रैल 2023 को दोपहर 3.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। यह सीजन का दूसरा डबल हेडर मैच होगा।

आईपीएल के 15वें सीजन के खिताबी मुकाबले में हार बाहर होने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार भी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। राजस्थान 18 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी। जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बैदालत टीम ने कुल 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल-15 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में जो बटलर ने पांच चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे, जबकि कप्तान संजू सैमसन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए थे। जोस बटलर टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 17 मैचों में कुल 863 रन बनाए थे। इसमें चार शतक और चार अर्धशतक जड़े थे।

Rajasthan Royals (RR) ipl 2023 Full schedule:

क्रमांक बनाम तारीख वेन्यू टाइम
1सनराइजर्स हैदराबाद02 अप्रैल 2023हैदराबाद3.30 PM
2पंजाब किंग्स 05 अप्रैल 2023गुवाहाटी7.30 PM
3दिल्ली कैपिटल्स08 अप्रैल 2023गुवाहाटी3.30 PM
4चेन्नई सुपर किंग्स 12 अप्रैल 2023 चेन्नई 7.30 PM
5गुजरात टाइटंस16 अप्रैल 2023अहमदाबाद7.30 PM
6लखनऊ सुपर जायंट्स 19 अप्रैल 2023जयपुर7.30 PM
7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर23 अप्रैल 2023बेंगलुरू 3.30 PM
8चेन्नई सुपर किंग्स 27 अप्रैल 2023 जयपुर7.30 PM
9मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल 2023 मुंबई 7.30 PM
10गुजरात टाइटंस 05 मई 2023जयपुर7.30 PM
11सनराइजर्स हैदराबाद07 मई 2023जयपुर 7.30 PM
12कोलकाता नाइटराइडर्स 11 मई 2023कोलकाता 7.30 PM
13रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर14 मई 2023 जयपुर 3.30 PM
14पंजाब किंग्स19 मई 2023धर्मशाला 7.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article