विराट की कप्तानी के आगे कहीं नहीं टिकते धोनी, श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड

IND vs SL Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे चमकीला है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें भारतीय टीम को इसमें 6 जीत और सिर्फ 1 हार मिली।

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार भी श्रीलंका के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। ये सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय जीत के लिए नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिए भी अहम है। गिल के पास इतिहास बनाने का मौका भी है। अगर वो श्रीलंका में सीरीज जीतते हैं तो वो विराट कोहली के साथ उस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप दिलाया है।

Virat And Dhoni

श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी में धोनी से आगे विराट (फोटो साभार- BCCI/X)

श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी में विराट सबसे आगे

भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे चमकीला है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें भारतीय टीम को इसमें 6 जीत और सिर्फ 1 हार मिली। उनकी विनिंग परसेंटेज बाकी भारतीय कप्तानों से काफी बेहतर है। उनके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नंबर आता है। अजहरुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया। इनमें भारत को 5 मैचों में जीत मिलीं और 3 मैच ड्रॉ रहे, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एक भी हार नहीं।

End of Feed