VIDEO: 'अच्छा चलता हूं..' आउट होने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा कि उठने लगीं संन्यास की अटकलें

Virat Kohli Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय फैंस के हाथों एक बार फिर से निराश लगी है। दरअसल उनके चहेते विराट कोहली लगातार दूसरी बार डक पर आउट हुए हैं और जाते जाते उन्होंने एक ऐसा इशारा किया है जिससे फैंस के दिल की धड़कने बढ़ गई है।

Virat Kohli Retirement: एडिलेड ओवल में पूर्व कप्तान विराट कोहली का बहुप्रतीक्षित फेयरवेल एक निराशाजनक निष्कर्ष पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में, कोहली मात्र 4 गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए। मध्यम गति के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की अंदर आती गेंद को कवर करने में वह चूक गए और एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। यह उनके वनडे करियर में पहला मौका है, जब वह लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। विराट जब जा रहे थे जो उन्होंने एक ऐसा इशारा किया जिससे फैंस के दिल की धड़कने बढ़ गई है।

Kohli sad AP

विराट कोहली आउट होने के बाद निराश (फोटो- AP)

पसंदीदा मैदान पर मायूसी

अपने पसंदीदा मैदानों में से एक, एडिलेड ओवल में ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद कोहली हताश होकर पवेलियन की ओर चल दिए। बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद भारत की संभली हुई शुरुआत के बीच, ऑस्ट्रेलिया ने सातवें ओवर में कप्तान शुभमन गिल और कोहली को आउट कर दोहरा प्रहार किया।

End of Feed