Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए कौन है सबसे बढ़िया विकल्प, कोहली के बचपन के कोच ने बताया

Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच की तलाश काफी तेजी से की जा रही है। इसमें केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर सहित कई दिग्गजों का नाम रेस में बना हुआ है। लेकिन इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इस खिलाड़ी को सबसे बढ़िया विकल्प बताया।

Team India Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इनके कार्यकाल खत्म होने से पहले बीसीसीआई नए कोच की तलाश में जुट गई है। इस दौरान गौतम गंभीर सहित कई दिग्गजों का नाम सामने आया है, लेकिन गौतम गंभीर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। टीम के हेड कोच के नाम का ऐलान होने से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हेड कोच के लिए बेस्ट विकल्प बताया। इंडिया न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच राजकुमार शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को हेड कोच के लिए बेस्ट बताया।

Team India Head Coach, Virat Kohli, Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma, Rajkumar Sharma, Rajkumar Sharma Statement, Rajkumar Sharma Big Reation, MS Dhoni good choice, MS Dhoni good choice Team India head coach, Cricket News Today, Cricket News in Hindi, Sports News Today, Sports News in Hindi,

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं धोनी

राजकुमार शर्मा ने कहा कि अगर एमएस धोनी संन्यास लेते हैं तो वह हेड कोच के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी मैच खेला है और कई बड़े टूर्नामेंट में टीम को जीत भी दिलाई है। आगे उन्होंने कहा कि धोनी को ड्रेसिंग रूम में और सम्मान मिलेगा। टीम के लिए योजना बनाना और उसे सही तरीके से मैनेज करना टीम में सबसे ज्यादा जरूरी है। जब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। उस दौरान टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे। इसके बावजूद धोनी ने टीम को अच्छे तरीके से मैनेज कर रखा था।

End of Feed