क्रिकेट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मुकाबले में किस टीम को मिलेगी जीत, पाक दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

India vs Pakistan, Kamran Akmal predicts winner: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान दिग्गज ने इस महामुकाबले को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

Image

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मई को खेला जाएगा मुकाबला।
  • न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • पाकिस्तान के कामरान अकमल ने कर दी है भविष्यवाणी।

India vs Pakistan, Kamran Akmal predicts winner: टी20 वर्ल्ड की 2024 का रोमांच अब शुरू होने वाला है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय फैंस को महामुकाबला भारत और पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार है। इस मुकाबले के आगाज होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भविष्यवाणी कर दी है। इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान अकमल से इस मुकाबले के लिए उनकी भविष्यवाणी के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारत जीतेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। टीम इंडिया को 5 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसमें बॉल आउट में टीम इंडिया को जीत मिली थी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हाईएस्ट स्कोर 160 रन और लोएस्ट स्कोर 119 रन है, जबकि टीम इंडिया के खिलाफ पकिस्तान का हाईएस्ट स्कोर 159 रन और लोएस्ट स्कोर 118 रन है।

कब होगा भारत और पाक मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article