क्रिकेट

Aus vs Nam Match Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Aus vs Nam Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का छठा वॉर्म-अप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग 2 है जबकि नामीबिया की रैंकिंग 14 है।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया लाइव स्ट्रीमिंग(साभार-TNN)

Aus vs Nam Match Live Streaming: वनडे वर्ल्ड कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर अब दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम वॉर्म-अप मैच में नामीबिया से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग 2 है जबकि नामीबिया की रैंकिंग 14 है। दोनों टीम के बीच कोई मुकाबला नहीं हैं, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को जांचने का सुनहरा मौका होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (Australia vs Namibia Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला 29 मई 2024 यानी बुधवार को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Australia vs Namibia Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Australia vs Namibia Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Australia vs Namibia Match Live Telecast)

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Australia vs Namibia Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच वॉर्म अप को आप स्ट्रीमिंग नहीं देख सकते हैं। लेकिन मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आप टी20 वर्ल्ड कप की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article