ENG vs IND ODI: रोहित-विराट के निशाने पर द्रविड़ का रिकॉर्ड, वनडे सीरीज में आगे निकलने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के पास इंग्लैंड की धरती पर अंग्रेजों के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का शानदार मौका है। फिलहाल वर्तमान में यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मिली हार का गम करना चाहेगी। वहीं, इस सीरीज के दौरान रोहित और विराट की निगाहें इंग्लैंड की धरती पर अंग्रेजों के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने पर होगी।

Rohit and Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार। फोटो- सोशल मीडिया (X)

वर्तमान समय में यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड की धरती पर अंग्रेजों के खिलाफ 20 वनडे मैच की 20 पारियों में 648 रन बनाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 581 और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में 410 रन बनाए हैं। दोनों के पास इस सीरीज में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है।

End of Feed