ऋषिकेश: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों आध्यात्म के रंग में रंगे हैं। आजकल उन्हें जब भी मौका मिलता है वो आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में पत्नी अनुष्का के साथ चले जाते हैं। पिछले दिनों वो नैनीताल के कैंचीधाम में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचे। इसके भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में भी आध्यात्मिक पर्टयन करते नजर आए। इन दिनों वो ऋषिकेश में हैं और उन्होंने इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात की। उनकी और अनुष्का शर्मा की ऋषिकेश में स्वामी दयानंद जी महाराज आश्रम दौरे और समाधि दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट अनुष्का ने कराया भंडारे का आयोजन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऋषिकेश में संतो के लिए भंडारे का आयोजन कराया। विराट कोहली ने आश्रम में अपने फैन्स के साथ भी मुलाकात की। फैन्स के साथ चर्चा का वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियों में तो विराट क्रिकेट बॉल पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। इसी दौरान विराट कोहली वीडियो बना रहे फैन्स को बड़ी ही विनम्रता के साथ ऐसा नहीं करने के लिए कहा। विराट फैन से कहते दिख रहे हैं, 'भाई ये आश्रम है।'विराट ने अपने इस व्यवहार से फैन्स के दिल जीत लिए।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की करेंगे तैयारीविराट कोहली श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद खाली वक्त में आराम कर रहे हैं और मन को शांत कर रहे हैं। वो जल्दी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास में जुटेंगे। विराट के बल्ले से पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त से टेस्ट में शतक नहीं निकला है। वो वनडे और टी20 में शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में फैन्स सफेद जर्सी पहनकर कंगारूओं के खिलाफ उनके शतकीय प्रहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
