Virat Kohli: एबी डिविलियर्स ने खोल दिया विराट की छुट्टी का राज, बताया टेस्ट मिस करने का कारण

Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट से विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। तब से फैंस इस बात का अनुमान लगाने में जुटे थे कि आखिरी उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। अब जाकर उनके दोस्त एबी डिविलियर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया है।

टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय फैंस भी हैरान हैं कि आखिर विराट कोहली ने किस कारण से शुरुआती दो टेस्ट मैच से ब्रेक लिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गई, जिसको लेकर खुद विराट के भाई ने आगे आकर सफाई दी। देर से ही सही लेकिन अब इस बात से पर्दा उठ गया कि विराट ने आखिर शुरुआती दो टेस्ट मैच से क्यों अपना नाम वापस लिया। इस बात का खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि उनके प्रिय मित्र एबी डिविलियर्स ने की है।

Virat Kohli And Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (साभार-Instagram)

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और इसलिए वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।' इससे पहले इस बात की अफवाह फैलाई गई थी कि विराट की मां की तबीयत ठीक नहीं है और इस कारण विराट ने शुरुआती दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस लिया था।

End of Feed