Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने जारी रखा अपना विजयी अभियान

विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को मध्यप्रदेश ने त्रिपुरा को और कर्नाटक ने पुडुचेरी को मात देकर अपना विजय अभियान जारी रखा है।

अहमदाबाद: गत चैंपियन कर्नाटक ने बुधवार को ग्रुप ए मैच में पुडुचेरी को 67 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। कर्नाटक ने कप्तान मयंक अग्रवाल (132 रन, 124 गेंद, 15 चौके, दो छक्के) और देवदत्त पडिक्कल (113 रन, 116 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 228 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 363 रन बनाए। करुण नायर ने भी 34 गेंद में 62 रन की नाबाद पारी खेली।

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल (फोटो क्रेडिट BCCI Domestic)

इसके जवाब में पुडुचेरी की टीम श्याम कंगायान (68) और जयंत यादव (54) के अर्धशतकों के बावजूद 50 ओवर में 296 रन पर आउट हो गई।

End of Feed