VHT 2025-26: ऋषभ पंत अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने सेना को रौंदा, अक्षर पटेल ने जड़ा गुजरात के लिए दूसरा शतक

ऋषभ पंत और प्रियांश आर्य की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने सेना को पटखनी देने में सफल रही। वहीं अक्षर पटेल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात आंध्र प्रदेश को मात देने में सफल रहा।

बेंगलुरु: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खराब लय से उबरते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा जिससे दिल्ली ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी के पांचवें दौर के मैच में सेना को आठ विकेट से हराकर जीत की राह पर वापसी की। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (45 गेंदों पर 72 रन नाबाद) और पंत (37 गेंदों पर 67 रन नाबाद) के आक्रामक अर्धशतकों की बदौलत महज 19.4 ओवर में जीत के लिए मिले महज 178 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट Rishabh Pant)

दिल्ली के नेट रन रेट में आया उछाल

इस जीत के साथ पंत की अगुवाई वाली टीम ने अपने नेट रन रेट (एनआरआर) में जबरदस्त सुधार किया जो पिछले दौर में अलूर में ओडिशा से मिली करारी हार के बाद बुरी तरह प्रभावित हुआ था। दिल्ली की टीम 16 अंकों और +0.803 के शानदार नेट रन रेट के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके बाद हरियाणा (16 अंक, +0.460) दूसरे स्थान पर है। ओडिशा, रेलवे और सौराष्ट्र के 12-12 अंक हैं, जबकि गुजरात के आठ अंक हैं।

End of Feed