वरिष्ठ खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का निधन, खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 07:57 PM IST

वरिष्ठ खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 72 वर्ष के थे। उनके साथी पत्रकारों के साथ खेल जगत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरपाल सिंह बेदी का हुआ निधन
  • लंबे समय से थे बीमार
  • 72 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

नई दिल्ली: अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में भारतीय खेलों के कई उतार-चढ़ाव को कवर करने वाले अनुभवी खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी रेवती और बेटी पल्लवी हैं। लंदन ओलंपिक (2012) में भारतीय प्रेस अताशे के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले बेदी को भारतीय खेलों के अपार ज्ञान के साथ अपनी वाकपटुता, गर्मजोशी और व्यंग से मीडिया बॉक्स को मंत्रमुग्ध करने के लिए जाना जाता था।

Harpal Singh Bedi

हरपाल सिंह बेदी

यूएनआई के थे खेल संपादक

वह यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के पूर्व खेल संपादक के साथ भारतीय खेल पत्रकारिता की सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक थे। वह पिछले कुछ वर्षों से स्टेट्समैन अखबार के सलाहकार संपादक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर में आठ ओलंपिक खेलों के अलावा कई एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों तथा क्रिकेट और हॉकी के विश्व कप और एथलेटिक्स की विश्व और राष्ट्रीय चैंपियनशिप को भी कवर किया था।

End of Feed