सहवाग के दोनों रत्न हैं कमाल, बल्लेबाजी के बाद अब छोटे ने गेंदबाजी में मचाया धमाल

वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटों ने उनकी विरासत को सही तरीके से आगे बनाया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में जोकि रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था, उन्होंने पंजाब U19 टीम के खिलाफ छोटे भाई वेदांत ने 22.3 ओवर में 88 रन देकर 7 विकेट झटके और अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी।

कभी अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले वीरेंद्र सहवाग की भावी पीढ़ी यानी उनके दोनों बेटों ने शानदार तरीके से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की शुरुआत की है। अभी ज्यादा वक्त नहीं हुए हैं जब बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से कमाल किया था। अब सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने गेंद से धूम मचाई है। वेदांत ने यह प्रदर्शन अपने भैया, यानी आर्यवीर की कप्तानी में ही किया है। फिलहाल दोनों भाई दिल्ली U19 क्रिकेट टीम के लिए कूच बिहार ट्रॉफी में एक साथ खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में जोकि रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था, उन्होंने पंजाब U19 टीम के खिलाफ छोटे भाई वेदांत ने 22.3 ओवर में 88 रन देकर 7 विकेट झटके और अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी।

virender sehwag

वीरेंद्र सहवाग (साभार)

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूं कि वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग एक बल्लेबाज हैं और छोटे बेटे वेदांत गेंदबाजी करते हैं। वेदांत दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर हैं। उन्होंने खेल के पहले दिन सागर वर्क, अर्जुन राजपूत, देविक, नूरवीर सिंह, शिवम मात्री, साहिबजोतवीर सिंह, कुशल बंसल को आउट किया। एक विकेट में तो वेदांत का साथ उनके बड़े भाई ने दिया। दरअसल शिवम मात्री का कैच आर्यवीर ने लिया।

मैच की बात करें तो पंजाब की पहली पारी 238 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जवाब में दिल्ली ने पहली पारी में 226 रन ही बना पाए। आर्यवीर ने 31 जबकि द्वीप गहलोत ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली।

आर्यवीर का दिखा था जलवा

19 साल के आर्यवीर ने महीने की शुरुआत में 2026 U19 एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (POTM) अवॉर्ड जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी जड़ी। उन्होंने अफगानिस्तान U19 के खिलाफ सेमीफाइनल और पाकिस्तान U19 के खिलाफ फाइनल दोनों में अर्धशतक जड़ा जिससे भारतीय U19 टीम ने पांच साल बाद टूर्नामेंट जीता।

जहां तक वेदांत की बात है, वह अभी सिर्फ़ 16 साल के हैं और उन्होंने पहली बार 2024 में दिल्ली की U16 टीम के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16 रेड-बॉल टूर्नामेंट) में अपनी पहचान बनाई थी। 2024-25 एडिशन में, उन्होंने पांच मैचों में 24 विकेट लिए और दिल्ली के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे।

End Article
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। क...

End of Feed