भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वरुण चक्रवर्ती को भारत की टीम में शामिल किया है।
वरुण चक्रवर्ती (साभार-BCCI)
वरुण ने हालिया टी20 सीरीज में 14 विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में राजकोट में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं। नागपुर वनडे में वह प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बन सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मो. शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
