वैभव सूर्यवंशी ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद किसके छुए पैर, Video तेजी से हुआ वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: ​​वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेडल सेरेमनी के दौरान सबसे पहले जय शाह भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से गले लगते हैं और उन्हें गोल्ड मेडल के लिए बधाई देते हैं। जैसे ही वैभव सूर्यवंशी आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह के पास पहुंचते हैं, वह झुककर उनके पैर छू लेते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया। इस जश्न के बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। यह वीडियो भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्होंने मेडल सेरेमनी के दौरान आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के पैर छू लिए। वैभव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vaibhav (3)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

जय शाह के पैर छूते हैं वैभव

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेडल सेरेमनी के दौरान सबसे पहले जय शाह भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से गले लगते हैं और उन्हें गोल्ड मेडल के लिए बधाई देते हैं। इसके बाद वह स्पिनर रवि बिश्नोई से हाथ मिलाते हैं और उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते हैं। फिर सबसे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की बारी आती है। जैसे ही वैभव सूर्यवंशी आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह के पास पहुंचते हैं, वह झुककर उनके पैर छू लेते हैं। जय शाह एक पल के लिए चौंक जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए वैभव को गले से लगा लेते हैं और पीठ थपथपाते हैं।

End of Feed