मैं जल्दी सो गया था, तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला बर्थडे सेलिब्रेशन का राज

राजस्थान ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव ने 17 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 305.88 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 128 रन का लक्ष्य केवल 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा गेंद शेष रहने के मामले में यह राजस्थान की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत है, जिसके हीरो रहे वैभव और जायसवाल। सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक महज 15 गेंदों में पूरा किया। दोनों ने महज 38 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर पावरप्ले में ही टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी।

vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरे थे। सूर्यवंशी ने बताया कि आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था - शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी वैभव यहीं नहीं रुके, पिछले सीजन 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले वैभव ने इस साल 300 की स्ट्राइक रेट से शुरुआत की। इस रणनीति पर वैभन ने कहा 'मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करना था।

End of Feed