धोनी के गढ़ में वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी, एक झलक पाने उमड़े फैंस

रविवार को चेपॉक में वैभव का गजब का क्रेज देखने को मिला। रविवार को प्रशंसक सुबह से ही इस उभरते क्रिकेट सितारे वैभव की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे।

’वैभव भाई, वैभव जी, वैभव।’ जैसे ही सूर्यवंशी प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए बाउंड्री के पास पहुंचे तो शोर अपने चरम पर पहुंच गया। अक्सर ऐसे शोर आईपीएल के दौरान धोनी को लेकर देखे जाते हैं। लेकिन रविवार को प्रशंसक सुबह से ही इस उभरते क्रिकेट सितारे वैभव की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम चेपक में दक्षिण क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए सी, डी और ई ब्लॉक के निचले स्टैंड दर्शकों के लिए मुफ्त में खोल दिए थे। लेकिन शायद उसे यह उम्मीद नहीं थी कि करीब 12,000 दर्शक इन स्टैंड को भरने के लिए उमड़ पड़ेंगे।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

घरेलू क्रिकेट में ऐसा नजारा इन दिनों दुर्लभ है और अक्सर इसकी यादें 1980 और 1990 के दशक तक ही सीमित रह गई हैं। आखिरी बार ऐसा जुनून 30 जनवरी 2025 को देखने को मिला था जब विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की ओर से खेलने उतरे थे। इससे पहले 2013 में लाहली में मुंबई और हरियाणा के बीच सचिन तेंदुलकर के आखिरी प्रथम श्रेणी मैच में उनकी एक झलक पाने के लिए करीब 15,000 प्रशंसक पहुंचे थे।

End of Feed