उत्तरप्रदेश को मिलेगा तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्डेडियम, वाराणसी में होगा निर्माण

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 19, 2023, 11:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। स्टेडियम के निर्माण के लिए मूलभूत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम के हाथों इसका जल्दी ही शिलान्यास हो सकता है।

लखनऊ: कानपुर, लखनऊ के बाद अब उत्तर प्रदेश को तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम वाराणसी में मिलने जा रहा है। इसके लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है, उम्मीद है कि इसी साल मई जून माह के अंत तक स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में में 31 एकड़ जमीन खरीद ली है और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए यह जमीन इस माह के अंत तक सौंप दी जाएगी।

UPCA

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

जयशाह कर चुके हैं वाराणसी दौरा

स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लेने इसी सप्ताह की शुरूआत में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वाराणसी का दौरा भी किया था। यूपीसीए के निदेशक युध्दवीर सिंह ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया, 'वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 31 एकड़ जमीन राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में चिन्हित की हैं।'

End of Feed