क्रिकेटर रिंकू सिंह बने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड व चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किए। इसके साथ ही 14 अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी दी गई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड व चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किए। इसके साथ ही 14 अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता का अंतरण भी किया।

Rinku Singh

रिंकू सिंह बने क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी

छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

1. राजकुमार पाल- हॉकी खिलाड़ी- डीएसपी

End of Feed