T20 World Cup 2024: सुपर-8 राउंड में अमेरिका की एंट्री के बाद एरोन जोंस ने दी विरोधी टीमों को चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 10:12 PM IST

अमेरिकी टीम के उपकप्तान एरोन जोंस ने टीम के टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में टीम की एंट्री के बाद हुंकार भरते हुए विरोधी टीमों को चुनौती दी है।

KEY HIGHLIGHTS
अमेरिका ने की टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में एंट्री
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी किया क्वालीफाई
जोंस ने दी विरोधी टीमों को कड़ी चेतावनी

लॉडरहिल (अमेरिका): अमेरिका के उप-कप्तान एरोन जोन्स ने कहा कि अगर उनकी टीम उचित तरीके से और अपनी क्षमता के अनुसार क्रिकेट खेलती है तो वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है। अमेरिका ने आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बनाई। पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे अमेरिका ने ग्रुप ए में कनाडा को सात विकेट से और पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।

Aaron Jones

एरोन जोंस

अपने दिन हम किसी को भी हराने का रखते हैं माद्दा

जोन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,'निश्चित तौर पर हम सुपर 8 की चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। पिछले दो सप्ताह में हमने दिखाया कि हम प्रतिस्पर्धा पेश कर सकते हैं और आईसीसी के कुछ पूर्णकालिक सदस्य देशों को हरा सकते हैं।' सुपर 8 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और संभवत: इंग्लैंड से होगा तथा जोन्स ने कहा कि उनकी टीम इन बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

End of Feed