PAK vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं बाबर आजम, उमर-गुल ने दिया अपडेट

27 अगस्त से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बाबर आजम की वापसी लगभग तय मानी जा रही है जो पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उमर गुल ने बाबर की इंजरी पर अपडेट दिया है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। इस मुकाबले से पहले उसके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वापसी के लिए तैयार हैं। चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले बाबर के आने से पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी को बल मिलेगा। पाकिस्तान के बॉलिंग कोच उमर गुल ने बाबर के इंजरी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि बाबर ने ट्रेनिंग सेशन में जमकर बैटिंग की है और वह पूरी तरह से वापसी करने के लिए फिट हैं।

BABAR AZAM

बाबर आजम (साभार-x)

गुल ने कहा 'बाबर ने नेट्स में बल्लेबाजी की, उन्होंने इस दौरान तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बाबर को उंगली में चोट लग गई थी। यही कारण है कि वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। लॉर्ड्स में उनके वापस आने से पाकिस्तानी की बल्लेबाजी क्रम में मजबूती आएगी जो लीड्स में संघर्ष कर रही थी। लीड्स में इंग्लैंड ने 86 ओवर के भीतर पाकिस्तान को दो बार आउट किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले सीरीज में बाबर सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 96.50 की औसत से दो अर्धशतक की मदद से 193 रन बनाए थे।

End of Feed