Major League Cricket: हेड ने इस बार इस टीम को दिया हेडेक, तूफानी पारी खेल जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेब्ट 2024 (Major League Cricket 2024) के 14वें मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना एमआई न्यूयॉर्क से हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का बल्ला एक फिर जमकर गरजा। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs MI New York: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा। हेड ने मेजर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडिया फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और 9 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा लीग में लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 33 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 163.63 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उनके अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने अच्छी शुरुआत की। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Travis Head, Travis Head, Travis Head Half Century, Travis Head Most Half Century in MLC 2024, Travis Head Most Run, Washington Freedom Team, MI New York Team, Washington Freedom vs MI New York, Major League Cricket 2024, Major League Cricket 2024 Updates, Major League Cricket 2024 News, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi,

ट्रेविस हेड टीम के साथी खिलाड़ी के साथ। (फोटो- Major League Cricket Twitter)

नाइटराइडर्स के खिलाफ चला था बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला एमआई न्यूयॉर्क से पहले लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जमकर गरजा था। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हेड ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 168.75 रेट से 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। यह उनका मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक था। इससे पहले उनका बल्ला शांत रहा था।

End of Feed