Ashes 2023: नहीं रुक रहा इस कंगारू बल्लेबाज का बल्ला, एशेज में जड़ा लगातार दूसरा पचासा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 29, 2023, 12:05 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के 29 साल के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर रुकने के नाम नहीं ले रही है। सीरीज के तीन टेस्ट में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। वो इंग्लैंड के लिए एशेज 2023 में सबसे बड़ा खतरा साबित होते दिख रहे हैं।

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर कदम रखने के बाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल 163 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर विश्व चैंपियन बनाने के बाद एशेज में भी उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। तीन मैच में वो एक शतक और दो अर्धशतक जड़कर अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं। एशेज सीरीज के लॉर्ड्स के बाद तीन मैच और बाकी हैं।

नहीं रुक रहा ट्रेविस हेड का बल्ला

एशेज सीरीज के बर्मिंघम में खेले घए पहले टेस्ट में हेड ने 50 और 16 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में बुधवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी पचासा जड़ दिया। हेड ने 48 गेंद में 9 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 104 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरा करके टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। 316 के स्कोर पर जो रूट ने हेड को स्टंपिंग करा दिया। हेड 73 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 14 चौके अपनी पारी में जड़े।

End of Feed