टॉम लैथम ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, मार्वन अटापट्टू की बराबरी की; बुमराह के चलते 29 साल बाद कीवी टीम को देखना पड़ा यह दिन

वेलिंग्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाफ कीवी कप्तान टॉम लैथम दूसरी पारी में भी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो और दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ लैथम एक अनचाही लिस्ट का भी हिस्सा बन गए। खास बात यह है कि दोनों ही बार जसप्रीत बुमराह ने उनका शिकार किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम के लिए भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच किसी बुरे सपना जैसा हमेशा याद रहेगा। वेलिंग्टन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टॉम लैथम अपना खाता तक नहीं खोल पाए। दोनों ही बार जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इसी के साथ टॉम लैथम के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो उनके टेस्ट करियर में एक बदनुमा दाग बनकर उनसे हमेशा के लिए चिपक जाएगा।

Tom Latham

टॉम लैथम ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड। फोटो- AP

दरअसल, टॉम लैथम एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में डक पर आउट होने वाले तीसरे कीवी कप्तान बने। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉम लैथम पिछले 29 सालों में न्यूजीलैंड के पहले ऐसे टेस्ट कप्तान बन गए हैं जो किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके।

End of Feed