टॉड मर्फी बने भारतीय सरजमीं पर डेब्यू में पंजा झटकने वाले सबसे युवा विदेशी स्पिनर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2023, 03:57 PM IST

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने शानदार प्रदर्शन के साथ टेस्ट करियर की शुरुआत की है। वो भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर डेब्यू टेस्ट में विकेटों की पंजा झटकने वाले सबसे युवा विदेशी स्पिनर बन गए हैं।

नागपुर: टीम इंडिया के खिलाफ नागपुर में डेब्यू करने वाले 22 साल का ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टॉड मर्फी ने करियर की पहली ही टेस्ट पारी में धमाल मचाते हुए विकेटों का पंजा जड़ दिया। मर्फी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए। केएल राहुल मर्फी का पहला टेस्ट शिकार बने। वहीं डेब्यूयेंट श्रीकर भरत को आउट करके उन्होंने डेब्यू टेस्ट पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए।

Todd-Murphy

टॉड मर्फी

डेब्यू में पंजा जड़ने वाले सबसे युवा विदेशी स्पिनर

इसी के साथ ही मर्फी भारतीय सरजमीं पर टेस्ट डेब्यू करते हुए पांच विकेट चटकाने वाले दूसरे और सबसे युवा स्पिनर बन गए हैं। साल 2008 में 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जेसन क्रेजा ने नागपुर में ही डेब्यू टेस्ट पारी में 215 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। मैच में उन्होंने कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे।

टेस्ट करियर का किया शानदार आगाज

क्रेजा की राह पर चलते हुए मर्फी ने नागपुर में अपना नाम शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स के उस पन्ने में दर्ज करा लिया है। भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ भारत की धरती पर खेलते हुए वो कारनामा कर दिखाया है जिसे टेढ़ी खीर माना जाता है। बड़े से बड़े स्पिनर्स को भारतीय टीम के खिलाफ उसके घर पर पारी में पांच विकेट चटकाने में नानी याद आ गई लेकिन मर्फी ने अपने पहले ही टेस्ट में वो विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है।

End of Feed