स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 26 November 2026: ओमान की राजधानी दोहा में आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमों के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जहां यूएई को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। वहीं श्रीलंका की टीम ग्रुप ए में अपनी सभी तीन मैच जीतकर पहले पायदान पर रही और सेमीफाइनल में पहुंची है। अपने आखिरी मुकाबले में उसने 7 विकेट के अंतर से बांग्लादेश को मात दी थी। ऐसे में अब ग्रुप ए की टॉपर श्रीलंका और ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही भारत के बीच भिड़ंत होगी।
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए, आज का मैच
आज मैच किसका है:
आज 26 नवंबर, 2026 को मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत और यूएई के मैच में कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), रिंकू सिंह (Rinku Singh), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge), आयुष बडोनी (ayush Badoni) और शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) के प्रदर्शन पर सभी फैंस की निगाहें रहेंगी।
आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 26 November 2026, Tuesday)
| मैच | समय | वेन्यू |
| इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए | भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे | यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड, दोहा |
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
इंडिया ए :
तिलक वर्मा (कप्तान ), कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान , हर्षित राणा, विपराज निगम, प्रिंस यादव।
श्रीलंका ए:
पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निशान मदुश्का, निपुन धनंजय, एस षणमुगनाथन, सिनेथ जयवर्धने, रविंदु फर्नांडो, चमिका हीनातिगाला, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, लाहिरू समराकून, दुविंदु रणतुंगा, दुलाज समुदिता, गारूका संकेत, विजयकांत वियासकांत।
