Today IPL Match Start Time (आज आईपीएल फाइनल कितने बजे शुरू होगा ): दुनिया की सबसे महंगीटी20 लीग IPL का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ग्रैंड फिनाले आज खेला जाएगा। 73 मैच और 63 दिनों के सफर के बाद आखिरकार पता चल गया है कि 19वें सीजन की ट्रॉफी के लिए कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी।
आईपीएल में आज किसका मैच है: आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार, 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। टॉस शाम 7:00 बजे और मैच 7:30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2026 में आज किसका मैच है, आईपीएल फाइनल कितने बजे शुरू होगा (Today IPL Match Teams, Venue, Timing)
| किसका-किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
फाइनल तक का सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पिछले साल की चैंपियन RCB इस सीजन भी टॉप पर रही। लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही। क्वालिफायर-1 में RCB ने गुजरात को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। उस मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके थे। RCB ने 254/5 का स्कोर बनाया था जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 162 रन पर सिमट गई। RCB अब लगातार दूसरा खिताब जीतकर CSK और MI के क्लब में शामिल होने से एक जीत दूर है।
गुजरात टाइटन्स: 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने भी लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते। 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ टीम दूसरे स्थान पर रही। क्वालिफायर-1 हारने के बाद गुजरात ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। गुजरात ने 215 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 219/3 बनाकर हासिल किया। गिल IPL इतिहास में प्लेऑफ में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
बेंगलुरु बनाम गुजरात हेड-टू-हेड
इस सीजन दोनों टीमें 3 बार भिड़ीं। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में RCB ने 206/5 बनाकर गुजरात के 205/3 को 18.5 ओवर में चेज किया। 30 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात ने RCB को 155 पर ऑलआउट कर 158/6 बनाकर 4 विकेट से मैच जीता। क्वालिफायर-1 में RCB ने 92 रन से बड़ी जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड 4 जीत, 4 हार का है। गुजरात के खिलाफ यहां दोनों का रिकॉर्ड 1-1 है।
किसका पलड़ा भारी
आंकड़े गुजरात के साथ हैं। 2011 से प्लेऑफ सिस्टम लागू होने के बाद दूसरे नंबर की टीम ने 15 में से 9 बार खिताब जीता है। वहीं RCB की गेंदबाजी इस साल सबसे मजबूत कड़ी रही है। RCB ने पावरप्ले में 27 विकेट लिए हैं, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हैं। भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की दौड़ में बने हैं। RCB लगातार दूसरा फाइनल खेल रही है। गुजरात अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी जहां उसने लीग स्टेज में 7 में से 5 मैच जीते हैं।
