क्रिकेट

India vs Hong Kong Live Streaming: एशिया कप में भारत का मुकाबला हांगकांग से? यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

भारतीय महिला टीम एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। 3 सितंबर 2026 को टीम इंडिया हांगकांग के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम हर डिपार्टमेंट में सुधार करना चाहेगी। जानिए भारत और हांगकांग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

Image

भारत बनाम हांगकांग एशिया कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वह महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ने से पहले हांगकांग के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में इस विभाग की कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगा।

वनडे प्रारूप में चार और टी20 प्रारूप में तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज थाईलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। भारत ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी और 10 ओवर के बाद उसका स्कोर दो विकेट पर 101 था और लग रहा था कि टीम 200 से अधिक रन बनाने में सफल रहेगी, लेकिन 29 रन के अंदर सात विकेट गंवाने से वह 159 रन ही बना पाई।

हालांकि, मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। क्योंकि भारत ने थाईलैंड को 94 रन से आसानी से हरा दिया। इस मैच में बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन सहज नहीं हो सकता। क्योंकि किसी बड़ी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन महंगा पड़ सकता है। भारत को हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इसलिए वह इस मैच में बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होगा।

India Women vs Hong Kong Women Live Streaming की जानकारी

भारत और हांककांग के बीच विमेंस एशिया कप का मैच कब और कहां होगा? (IND W vs HKC W Venue)

भारत और हांककांग के बीच विमेंस एशिया कप का मैच 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और हांककांग के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs HKC W Match Time)

भारत और हांककांग के बीच विमेंस एशिया कप का दिन का खेल भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7:30 बजे होगा।

भारत और हांककांग के बीच विमेंस एशिया कप का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? ( IND W vs HKC W Live Telecast in India)

भारत और हांककांग के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।

भारत में फैंस इंडिया बनाम थाईलैंड का मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND W vs HKC W Live Streaming)

इंडिया बनाम थाईलैंड महिला एशिया कप 2026 का क्रिकेट मैच सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article