ऑस्ट्रेलियाई टीम का साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरा बॉल टेंपरिंग के कारण काफी विवादों में रहा था। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला केपटाउन में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट सैंडपेपर से बॉल को घिसते हुए देखे गए। विवाद बढ़ने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। स्मिथ पर बैन के बाद टेस्ट टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई, जिन्हें सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण पिछले साल पद से हटा दिया गया। पेन ने बॉल टेंपरिंग मामले में कई साल बाद सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि जोहान्सबर्ग में आयोजित हुए चौथे टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी बॉल टेंपरिंग की थी।
'दक्षिण अफ्रीका ने भी हमारे के खिलाफ बॉल टेंपरिंग की थी', पूर्व कप्तान टिम पेन ने किया सनसनीखेज दावा
- Agency by: Agency
- Updated Oct 25, 2022, 01:38 PM IST
साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टेंपरिंग को लेकर विवादों में घिर गई थी और उसे जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में तीन कंगारू खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, कई साल बाद टिम पेन ने दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी बॉल टेंपरिंग की थी।
End of Feed
