तिलक की एक पारी और टूट गया धोनी और रैना का रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर तिलक ने एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तिलक की पारी की बदौलत भारत ने 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय उप-कप्तान तिलक वर्मा के बल्ले का कमाल देखने को मिला। तिलक ने 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने चौथे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 94(43) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक ने इस पारी के दम पर एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

MS Dhoni And Tilak Verma

एमएस धोनी और तिलक वर्मा (साभार-X)

धोनी और रैना से आगे निकले तिलक

उप-कप्तान तिलक वर्मा ने दिग्गज एमएस धोनी और सुरेश रैना और साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया। अब वो टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। तिलक के नाम अब 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 44.16 की औसत और 145.37 के स्ट्राइक रेट से 1,634 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* है। उन्होंने अब धोनी (98 मैचों में 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1,617 रन और रैना (78 मैचों में 29.18 की औसत और 134.87 के स्ट्राइक रेट से 1,605 रन को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed