तबाही थी वैभव की पारी, 5 ओवर में हो गया था मैच खत्म-कप्तान तिलक को नहीं हो रहा था यकीन

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी से इंडिया ए ने ना केवल सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया बल्कि सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। वैभव की इस पारी की तारीफ करते हुए तिलक ने इसे तबाही की संज्ञा दी।

वैभव की 204 रन की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने यूएई को 7 विकेट से हराकर एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंडिया ए ने 250 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंडिया ए ने लिस्ट ए में सबसे तेज टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव 53 गेंद में 28 छक्के और 7 चौके की मदद से 204 रन की पारी खेलकर आउट हुए। मैच के बाद जब कप्तान तिलक वर्मा से वैभव की पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनके पास इस पारी के लिए कोई शब्द नहीं हैं, यह पूरी तरह से तबाही मचाने वाली पारी थी। वैभव ने पहले ही ओवर में हैट्रिक छक्के जड़कर अपने इरादे जता दिए थे।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

मारो-मारो कह रहे थे सब

तिलक वर्मा ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि सब जानते हैं कि वैभव कितनी आसानी से छक्के मारते हैं। जब वह छक्के मार रहे थे तो टीम के बाकी खिलाड़ी केवल मारो-मारो कह रहे थे। मेरे ख्याल से मैच 5 ओवर में ही खत्म हो गया था। आपको बता दें कि वैभव ने पहले ही ओवर में हैट्रिक छक्के से शुरुआत की थी जिसका नतीजा यह हुआ कि इंडिया ए 5 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर चुकी थी।

End of Feed