2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किस चीज की तैयारी में जुटे हैं तिलक वर्मा, खुद किया खुलासा

Tilak Varma On his bowling drills: टीम इंडिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज तिलक वर्मा अभी से 2027 वनडे विश्व कप को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और इसके लिए वो कुछ खास तैयारी में भी जुटे हैं, जिसका उन्होंने खुद खुलासा किया है। यहां जानिए तिलक ने क्या बताया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I से पहले, भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बताया कि वह 2027 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए पर्दे के पीछे अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह भारत के लिए लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में कुछ उपयोगी ओवर डाल सकते हैं।

Tilak Varma Reveals His Bowling Training Plans

तिलक वर्मा

सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। अगले दो T20I भारत के पास अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने और 'क्लीन स्वीप' करने का मौका हैं, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपनी साख बचाने की बात है।

End of Feed