Video: IPL की वो 5 गेंदें जिसने 'गुमनाम' रिंकू सिंह को रातों-रात बना दिया स्टार

IPL 2026: केकेआर को आखिरी 6 गेंदों में 29 रन​​ चाहिए थे। शायद केकेआर की टीम को भी जीत की उम्मीद नहीं रही होगी। इसके बाद रिंकू सिंह ने जो किया, वह रातों-रात स्टार बन गए। इस मैच से पहले कम ही लोगों को रिंकू सिंह का नाम पता रहा होगा।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को होगा।IPL का उद्घाटन मुकाबला पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आज हम आपको IPL की उन 5 गेंदों की याद ताजा कराने जा रहे हैं, जिसने गुमनाम रिंकू सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया था।

Rinku Singh

रिंकू सिंह (फोटो साभार- X/IPL)

5 छक्के मारकर रिंकू सिंह रातों-रात बने थे स्टार

IPL का 16वां सीजन। 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य दिया। इतने बड़े टार्गेट का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं थी। पावरप्ले के 6 ओवरों में केकेआर ने मात्र 43 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए थे। हालांकि, वेंकटेश ऐय्यर के 83 और कप्तान नीतीश राणा की 45 रनों की पारी के दम पर केकेआर धीरे-धीरे लक्ष्य का पीछा कर रही थी। लेकिन इन दोनों की पारी उतनी काफी नहीं थी। इसके बाद आया पारी का 20वां ओवर और केकेआर को जीतने के लिए 29 रन चाहिए थे। यहां देखें आखिरी पांच गेंदें-

End of Feed