IND vs SA: टेस्ट सीरीज से बाहर हुए टेम्बा बावुमा, ये दिग्गज करेगा द.अफ्रीका की कप्तानी

Temba Bavuma ruled out of IND vs SA: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले द.अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं।

Temba Bavuma ruled out of IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वे चोट के चलते सेंचुरियन में मेजबान टीम की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और ये अनुमान लगाया जा रहा था कि उनकी चोट गंभीर है और इसी के चलते वे अब अगले मैच से भी बाहर हो गए हैं।

Temba Bavuma IND vs SA

टेम्बा बावुमा (फोटो- icc twitter)

डीन एल्गर अपने विदाई टेस्ट में प्रोटियाज़ का नेतृत्व करेंगे और भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे। जुबैर हमजा को बावुमा के स्थान पर केपटाउन में नए साल के टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।

End of Feed