रवि शास्त्री ने खोला केएल राहुल की इंग्लैंड दौर पर सफलता का राज

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे पर केएल राहुल की सफलता का राज खोला है। शास्त्री ने बताया है कि तकनीक में किन बदलावों का उन्हें मिला है फायदा?

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि ‘फ्रंटफुट’ तकनीक में बदलाव से केएल राहुल को इंग्लैंड में बल्लेबाजी में सफलता मिल रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन चार साल तक वह इसी लय को बनाये रखेंगे। राहुल ने तीन टेस्ट में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 375 रन बनाये हैं। वह अब तक श्रृंखला में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जैमी स्मिथ के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

KL Rahul

केएल राहुल (फोटो क्रेडिट AP)

फ्रंटफुट की तकनीक में किया है बदलाव

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा,'मुझे लग रहा है कि उसने फ्रंट फुट की तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा डिफेंस के समय स्टांस भी बदला है।' उन्होंने कहा कि नयी तकनीक से उनके बोल्ड या पगबाधा आउट होने की संभावना भी कम हुई है। शास्त्री ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के हालात में स्विंग लेती गेंदों का सामना करने के लिये भी राहुल के पास तकनीक है। उन्होंने कहा ,‘‘ वह तकनीक का धनी है । अभी तक गेंद में इतना मूवमेंट दिखा नहीं है लेकिन अगर गेंद मूव भी करती है तो उसके पास इसका सामना करने की तकनीक है।'

End of Feed