India Tour of Australia 2025: इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, जानिए पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर को तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस दिन रवाना होगी। जानिए पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली: भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम दो अलग अलग जत्थों में 15 अक्टूबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और यात्रा का अंतिम कार्यक्रम टिकटों की उपलब्धता और व्यवस्था पर निर्भर करेगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का एक समूह सुबह रवाना होगा जबकि अगला समूह शाम को जायेगा। लंबी दूरी की उड़ान के लिये बिजनेस श्रेणी के टिकटों की उपलब्धता पर यह निर्भर करेगा।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम की रवानगी से पहले दिल्ली में टेस्ट टीम के सदस्यों से जुड़ेंगे। एक सूत्र ने बताया,'विराट और रोहित रवानगी के दिन या एक दिन पहले दिल्ली पहुंचेंगे।' टीम यहां से पर्थ रवाना होगी जहां 19 अक्टूबर को पहला वनडे खेला जाना है। अगर अभी चल रहे घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच समय से पहले खत्म हो जाते हैं तो वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को अपने घर जाने के लिये छोटा ब्रेक मिल सकता है।

End of Feed