Asia Cup 2025: भारत ने दुबई में शुरू की एशिया कप की तैयारी, सूर्यकुमार यादव ने साथी खिलाड़ियों की तारीफ में कही ये बात

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लिए दुबई में तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई द्वारा पहले अभ्यास सत्र के बाद जारी किए वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के साथी खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की है।

दुबई: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप की तैयारी के लिए ट्रेनिंग के पहले दिन अपने साथी खिलाड़ियों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि साथी खिलाड़ियों की ऊर्जा और कौशल ने उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास दिया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ करेगा। उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। प्लेऑफ 20 सितंबर से शुरू होंगे। गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अकादमी में एशिया कप की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पूर्ण अभ्यास सत्र में भाग लिया।

Surya kumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (फोटो क्रेडिट BCCI X Screen Grab)

स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी के बाद सूर्या कर रहे हैं वापसी

'स्पोर्ट्स हर्निया' की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,'इतने अविश्वसनीय कौशल वाले शानदार खिलाड़ियों की टीम होना शानदार है। जब भी मैं मैदान पर इन लड़कों को देखता हूं, मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ जाती है। मैं उनसे जैसा चाहता हूं, वे वैसा ही प्रदर्शन करते हैं। साथ ही वे मैदान पर इसका आनंद लेते हैं।'

End of Feed