Asia Cup 2023: टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया, रोहित शर्मा के नेतृत्व में श्रीलंका पहुंच गई है। टीम इंडिया 2 सितंबर को अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना पाकिस्तान की टीम से होगा। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर टीम इंडिया के श्रीलंका पहुंचने की जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका
  • बीसीसीआई ने साझा की वीडियो
  • वीडियो में नजर आए सभी खिलाड़ी

टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुआई में एशिया कप खेलने श्रीलंका पहुंच गई है। एशिया कप का 16वां एडिशन पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच कुछ 13 मुकाबले होंगे, जिसमें से 4 मुकाबला पाकिस्तान में जबकि 9 मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी, जिसके लिए वह श्रीलंका पहुंच गई है। टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी।

विराट कोहली

टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची (साभार-Srilanka Cricket)

BCCI ने शेयर किया वीडियो

BCCI ने टीम इंडिया के श्रीलंका पहुंचने का वीडियो हेलो श्रीलंका टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल सहित तमाम क्रिकेटरों को एअरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। श्रीलंका में भी फैंस के बीच टीम इंडिया की दीवानगी साफ देखी जा सकती है। सभी फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ एक सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में होटल के बाहर टीम इंडिया का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है।

End of Feed