WTC Points Table: डब्ल्यूटीसी तालिका में नंबर वन पर पहुंची टीम इंडिया, हार के बाद दो पर खिसका न्यूजीलैंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 03:53 PM IST

India Ranking in WTC Points Table: न्यूजीलैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकिल में नंबर दो पर खिसक गई है। लगातार दो बार फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया को फायदा हुआ है।

India Ranking Top in WTC Points Table: दो बार का फाइनलिस्ट भारत रविवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की तालिका में न्यूजीलैंड की जगह शीर्ष पर काबिज हो गया। रांची में चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने वाला भारत 64.28 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूजीलैंड को शीर्ष से हटाने में सफल रहा। भारत के अब तक आठ मैच में पांच जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 62 अंक हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम के पांच मैच में तीन जीत और दो हार से 36 अंक है। उसका अंक प्रतिशत 60.00 है।

wtc points table

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पूर्व न्यूजीलैंड की टीम 36 अंक और 75 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर काबिज थी। डब्ल्यूटीसी 2021 की विजेता न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में 172 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका अंक प्रतिशत 60 हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई।

End of Feed