IND vs SL 1st T20 Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ टीम टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Team India playing XI against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच का आयोजन आज शनिवार (27 जुलाई 2024) को किया जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है आइए जानते हैं।

Team India playing XI against Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम में नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। नए कोच और नए कप्तान के साथ टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहले टी20 मैच का आयोजन शनिवार (27 जुलाई 2024) को किया जाने वाला है। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले स्टेडियम (Pallekele Stadium) में आयोजित मैच गौतम गंभीर का भारतीय टीम के नए कोच के रुप में पहला मैच होने वाला है। वहीं दूसरी ओर रोहित के जाने के बाद टी20 कप्तान के रुप में सूर्यकुमार यादव का भी ये पहला मैच होगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म है।

Team india playing xi vs sl

भारत की संभावित प्लेइंग 11 (फोटो -PTI)

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में भारत का शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करना तय है। इन दोनों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी।

End of Feed