IND vs SL 1st ODI Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, पंत को नहीं मिला मौका

India vs Sri Lanka 1st ODI Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। कोलंबों मेें दोनों टीमों के बीच पहला मैच 2 अगस्त 2024 को किया जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

India vs Sri Lanka 1st ODI Playing 11: टी20ई का रोमांच अब समाप्त हो गया है और भारतीय टीम अपने अगले मिशन पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने क्लीन स्वीप कर लिया। वे इसी लय को जारी रखना चाहेंगे। इस सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त 2024 को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

ind vs sl playing 11

भारत की प्लेइंग 11 (फोटो- BCCI/X)

यह दिसंबर के बाद से भारत का पहला 50 ओवर का खेल होगा और यह पहली बार होगा जब शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, विराट और रोहित जैसे कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में हार के बाद एकदिवसीय खेल में मैदान पर उतरेंगे। इनके अलावा कई युवा सितारों को भी मौका दिया गया है जो कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहेंगे। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

End of Feed