परिवार के साथ माता वैष्णो के दरबार पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया में बदलाव की सुगबुगाहट

एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की लहर चल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्ड चैंपियन हेड कोच गौतम गंभीर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जम्मू और कश्मीर पहुंचे हैं। इस दौरान शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के लिए कटरा पहुंचे।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान वह शनिवार को जम्मू और कश्मीर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के लिए कटरा पहुंचे। यहां सेना के जवान और स्थानीय लोगों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Gambhir

गौतम गंभीर पहुंचे कटरा। फोटो- ANI

मौजूदा समय में भारतीय टीम में बड़े बदलाव की लहर चल रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 टीम की कप्तानी बदली जा सकती है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह नए कप्तान के नाम का ऐलान करने की तैयारी कर ली है। टाइम्स नाउ को बीसीसीआई सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संजू सैमसन भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान होंगे।

End of Feed