Team India Schedule: इंग्लैंड दौरे से लेकर एशिया कप तक, चैंपियंस ट्र्रॉफी 2025 के बाद ऐसा रहेगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India Full Schedule After Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीत लिया है। हालांकि भारतीय टीम के लिए आगे का समय भी कुछ आसान नहीं रहने वाला है टीम के सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी जिनका उन्हें डटकर सामना करना पड़ेगा।

Team India Full Schedule After Champions Trophy 2025: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अगले दो महीनों तक अलग-अलग होकर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगी। आईपीएल का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जो एक नए चक्र की शुरुआत होगी। मेगा ऑक्शन के बाद कई टॉप स्टार्स नई टीमों के लिए खेलेंगे और ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने लीडरशिप में बदलाव की घोषणा की है। इसके बाद हालांकि टीम एकजुट हो जाएगी और टीम के सामने 2026 वर्ल्ड कप तक कई बड़ी चुनौतियां रहने वाली है।

Indian chsmpions trophy win

टीम इंडिया का ऐसा रहेगा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद शेड्यूल (फोटो- BCCI)

टेस्ट क्रिकेट में नई चुनौतियां

भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की मार्की टेस्ट सीरीज होगी, जो 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। भारत का लक्ष्य चौथे संस्करण के फाइनल में पहुंचना होगा, क्योंकि 2025 में पहली बार टीम फाइनल से चूक गई थी। इसके अलावा, भारत 18 साल के अंतराल के बाद पटौदी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। 2021-22 में टीम इस ट्रॉफी को जीतने से बाल-बाल चूक गई थी। यह सीरीज भारत के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में एक बदलाव की शुरुआत भी हो सकती है। भारत का 2024-25 का सीजन निराशाजनक रहा था और नए कप्तान की नियुक्ति की संभावना है।

End of Feed