Team India Cricket Schedule 2025: काफी व्यस्त रहेगा भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच

Team India cricket Schedule 2025: नया साल शुरू होने ही वाला है और ये साल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी काफी रोमांचक होने वाला है। इस साल टीम कई महत्वपूर्ण मैच खेलने वाली है। आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूरे साल का शेड्यूल कैसा रहने वाला है।

Team India cricket Schedule 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया साल एक नई उमंग लेकर आने वाला है। 2025 में टीम इंडिया के फैंस के मनोरंजन में कोई भी कसर नहीं छूटने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम साल भर काफी व्यस्त रहने वाली है। टीम इंडिया अगले साल घर से लेकर विदेशों में भी मैच खेलने वाली है। इस साल भारत के पास दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका रहने वाला है। भारतीय टीम के शेड्यूल की शुरुआत 3 जनवरी से ही होने वाली है जब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज के आखिरी मैच में भिड़ने वाले हैं। इसके बाद भी प्रशंसकों को लगातार मैच देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा।

Team India 2025 Full Schedule

भारतीय क्रिकेट टीम का 2025 में पूरा शेड्यूल

2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य इवेंट (Team India 2025 full schedule)

1. भारत बनाम इंग्लैंड: ( 22 जनवरी- 12 फरवरी)

इस साल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से होगी, जिसमें पांच T20I और तीन ODI मैच शामिल होंगे। यह भारत मैच शेड्यूल 2025 इस टीम के लिए आगामी टी20 विश्व कप के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में संयोजन और रणनीतियों का परीक्षण करने के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी अवधि के रूप में काम करेगा।

End of Feed