IND vs BAN: रद्द हो सकता है भारत का बांग्लादेश दौरा, बढ़ेगा विराट-रोहित की मैदान में वापसी का इंतजार

भारत सरकार द्वारा अनुमति मिलने में हो रही देरी की वजह से टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रशंसकों का उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलता देखने का इतंजार बढ़ जाएगा।

नई दिल्ली: भारतीय टीम का बांग्लादेश का आगामी दौरा स्थगित होने की संभावना है क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) देश में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित है। पिछले साल राजनीतिक अस्थिरता के बाद बांग्लादेश के हालात तनावपूर्ण हैं जिसके कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को हटा दिया गया था। भारत को 17 से 31 अगस्त तक चटगांव और ढाका में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने थे।

Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार BCCI)

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'बीसीसीआई जाहिर तौर पर राजनीतिक अस्थिरता और प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर सतर्क है।' हालांकि यह श्रृंखला रद्द नहीं हुई है लेकिन यह बाद की तारीख में 2026 में आयोजित की जाएगी क्योंकि विश्व कप क्वालीफिकेशन के लिए वनडे चैंपियनशिप अंक इससे जुड़े हैं। समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता है कि बांग्लादेश में आम चुनाव होने के बाद ही दौरा आगे बढ़े तथा कानून-व्यवस्था का ख्याल रखने के लिए वहां एक स्थिर सरकार हो।

End of Feed