Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल हुई धाकड़ खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार और सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गईं। इसके बाद वो बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरीं। ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है।

नवी मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है। फॉर्म में चल रही टीम की सलामी बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के दौरान चोटिल हो गईं। फील्डिंग करते हुए प्रतिका को ये चोट लगी। इसके बाद प्रतिका बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरीं। बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में जीत के लिए 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने स्मृति मंधाना के साथ अमनजोत कौर उतरीं।

Pratika Rawal With Support Staff

टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ और साथी खिलाड़ियों के साथ प्रतिका रावल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

21वें ओवर में फील्डिंग करते हुए हुईं चोटिल

प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए दाएं टखने में चोट लगी और उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण कर रही प्रतिका का 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर दाहिना टखना मुड़ गया। ऐसा लग रहा था कि लगातार बारिश के कारण डीवाई पाटिल स्टेडियम के गीली आउटफील्ड में उनका पैर फंस गया। प्रतिका गेंद के करीब पहुंचीं लेकिन पैर फंसने के कारण वह मैदान पर गिर गईं और गेंद बाउंड्री पर चली गई। प्रतिका को जब चोट लगी और वो गिरीं तो उनकी ओर साथी खिलाड़ी और टीम का सपोर्ट स्टाफ दौड़ा। मैदानकर्मियों ने एक स्ट्रेचर भी मैदान पर पहुंचाया लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि प्रतिका सपोर्ट स्टाफ की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चली गईं।

End of Feed